फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud with vehicle dealers by taking bike-e-rickshaw on down payment

Karnal News: डाउन पेमेंट पर बाइक-ई-रिक्शा लेकर वाहन डीलरों से की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud with vehicle dealers by taking bike-e-rickshaw on down payment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बाइक और ई-रिक्शा डीलरों को चूना लगाने वाले गिरोह के तीन और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा लिया। जान पहचान बनाकर ठग महज डाउन पेमेंट पर वाहन ले जाते थे और फिर 50 से 60 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपियों ने हरियाणा व पंजाब के कई वाहन डीलरों को चूना लगाया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। तीनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सलारपुर निवासी अंकित, रावर निवासी रमेश कुमार और शिव कॉलोनी निवासी बलजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दरड़ निवासी सत्यवान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। अराईपुरा निवासी राजीव कुमार, रामनगर निवासी यतिन चावला, स्टौंडी निवासी रंगीराम और करनाल निवासी पंकज गौतम ई-रिक्शा डीलर हैं, इन्होंने 20 फरवरी को शिकायत दी कि उनके शोरूम पर प्रेम नगर निवासी साहिल, दरड निवासी सत्यवान, शिव कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह, सलारपुर निवासी अंकित, दुर्गा कॉलोनी निवासी सागर कुमार का आनाजाना था। इन्होंने उनसे जान पहचान बढ़ाई और भरोसा जीत लिया। फर्जी दस्तावेज बनवाकर डाउन पेमेंट कर उनसे आठ ई-रिक्शा खरीदे। जान पहचान होने की वजह से उन्हें बाकी रकम बाद में देने के भरोसे पर ई-रिक्शा दे दिए, लेकिन यह लोग लौटे ही नहीं। पुलिस ने बताया कि महज 20 से 25 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर ई-रिक्शा लेकर ठगों ने 50 से 60 हजार रुपये में आगे बेच दिए। इनकी ओर से ई-रिक्शा डीलरों को दिए गए दस्तावेज भी फर्जी निकले। इनके पास से फर्जी दस्तावेज, फोटो और लैपटॉप आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के वाहन डीलरों को भी ठगा
पुलिस ने बताया कि गिरोह हरियाणा के साथ ही पंजाब में भी सक्रिय हैं। इन लोगों ने कुरुक्षेत्र से एक ई-रिक्शा, शाहबाद, अमृतसर, झिंझाना से एक-एक बाइक भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर निकाली और आगे बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। उनसे पूछताछ की जाएगी। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।
- कमलदीप राणा, एसएचओ, शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed