फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud on the pretext of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के बहाने धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the pretext of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अमेरिका के बजाए कजाखिस्तान भेजकर 13.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में मोती नगर निवासी अंगूरी देवी ने बताया कि उसके बेटे ललित ने कहा कि वह अमेरिका जाकर काम करना चाहता है। इस बारे में उसकी ननद के लड़के ने आरोपी एजेंट गुरमीत से मिलवाया। उसने कहा कि वह 40 लाख रुपये में अमेरिका भेज देगा। उसने सात मार्च 2023 को उसके पोते विपिन को कजाखिस्तान भेज दिया। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ उनके घर आया और 10 लाख रुपये मांगने लगा। इसके बाद पांच लाख उन्होंने आरोपी को दे दिए। ये रुपये उसने अपने मकान को गिरवी रखकर व बेटियों के गहने बेचकर दिए थे।

इसके बाद उसके पोते ने कहा कि कजाखिस्तान में उसके शरीर के अंगों का सौदा हो गया है। इस बारे में उसने आरोपी एजेंट से बात की तो उन्होंने उसे छोड़ने के लिए चार लाख रुपये मांगे। वह भी उन्होंने दे दिए। अलग-अलग समय में उन्होंने आरोपी को कुल 13.50 लाख रुपये दिए। इसके बाद उसका पोता किसी तरह कजाखिस्तान से वापस आया। उसे वहां बहुत परेशान किया गया, प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed