फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 6.79 lakh in the name of selling plot

प्लाट बेचने के नाम पर 6.79 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6.79 lakh in the name of selling plot
प्लाट बेचने के नाम पर 6.79 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यूपी के शामली निवासी लवनिश कुमार ने बताया कि उन्होंने आठ जुलाई 2015 को शिव कुमार से महाबीर कॉलोनी में 130.62 वर्ग गज का प्लाट 6.79 लाख रुपये में खरीदा था। बाद में आरोपी प्लाट का कब्जा देने में आनाकानी करने लगा। मौके पर जाकर देखा तो प्लाट पर मकान बना था। जांच की तो पता चला कि आरोपी ने प्लाट की रजिस्टरी 2019 में वीना वासी सदर बाजार के नाम करवा दी थी। जब शिव कुमार से प्लाट के पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिव कुमार उसके पिता सोमदत्त और भाई रवि कुमार ने षड्यंत्र के तहत मेरे साथ प्लाट का झूठा इकरारनामा करके 6.79 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

पुलिस की कस्टडी में है आरोपी
लवनिश कुमार का आरोप है कि इकरारनामा शिवकुमार ने किया था और उसने अपने पिता सोमदत्त के साथ मिलकर रुपये लिए थे। आरोपियों ने पहले भी 15-20 लोगों के साथ झूठा इकरारनामा करके करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। उनका आरोप है कि इन्हीं मामलों में शिव कुमार पुलिस की कस्टडी में है और उसके पिता सोमदत्त और भाई रवि कुमार बाहर हैं जोकि उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed