फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 21.60 lakh in the name of sending to Canada and America

Karnal News: कनाडा और अमेरिका भेजने के नाम पर 21.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 21.60 lakh in the name of sending to Canada and America
- रुपये लेकर बोले, कनाडा ने किया वीजा रद्द, फिर अमेरिका की फाइल लगाने के बाद दिया कोरोना का हवाला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/तरावड़ी। कनाडा और अमेरिका भेजने के नाम पर 21.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विदेश में तीन हजार डॉलर पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। पहले कनाडा के लिए फाइल लगाई, बाद में बताया गया कि वीजा रद्द हो गया है। इसके बाद दोबारा झांसे में लेकर रकम ले ली और अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। बाद में कोरोना का बहाना बनाकर टालमटोल करने लगे। तरावड़ी थाना पुलिस ने तरावड़ी, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एजेंट पर केस दर्ज कर लिया है।

एसपी को दी शिकायत में गालिबखेड़ी गांव निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि 2019 में वे और उनके पिता जरनैल सिंह अपने जानकार तरावड़ी निवासी साहब सिंह के घर गए थे। जहां यूपी के रामपुर निवासी गुरप्रीत, अमरजीत सिंह और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी परविंद्र सिंह से उनकी मुलाकात हुई। आरोपियों ने बताया कि कनाडा का वीजा खुला है और उनकी अंबेसी में भी अच्छी पहचान है। टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजकर वहां वर्क परमिट दिलवाते हुए पक्का करवा देंगे। इस पर 18 लाख रुपये में बात हुई। जिसमें आरोपियों ने 11 लाख रुपये और दस्तावेज अगस्त 2019 में एडवांस ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि फाइल लग चुकी है, जल्द टूरिस्ट वीजा आ जाएगा। इसके बाद साढ़े पांच लाख रुपये उनके पिता ने उन्हें दिए। आरोपी साहब सिंह ने जनवरी 2020 को कहा कि टूरिस्ट वीजा लग गया है। एक फोटो व्हाट्सएप से शिकायतकर्ता को भेजी, जिसमें कनाडा और उनका नाम लिखा था। इसके बाद आरोपियों ने शेष बचे डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। बाद में वीजा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कनाडा से रिजेक्शन आ गया था और अब दोबारा प्रयास करेंगे। काफी समय तक आरोपी टाल मटोल करते रहे। इसके बाद जब रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दे दी। पीड़ित मलकीत सिंह ने बताया कि उनके पास विदेश जाने के लिए रुपये नहीं थे। अपनी जमा-पूंजी के अलावा आरोपियों की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने जमीन भी बेच दी थी।
विज्ञापन

4.40 लाख रुपये देकर दोबारा फंसाया
मलकीत सिंह ने बताया कि 18 लाख रुपये वापस दिलाने के लिए आरोपी साहब सिंह ने गारंटी ली। नवंबर 2020 में साहब सिंह ने 4.40 लाख रुपये दिलवा दिए और शेष 13.60 लाख रुपये भी जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद साहब सिंह ने उन्हें अमेरिका भेजने की बात कही। बातों में फंसाकर उन्होंने फरवरी 2021 में आठ लाख रुपये और ले लिए। ऐसे में आरोपियों के पास 21.60 लाख रुपये पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed