फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of five and a half lakh rupees in the name of sending to America

अमेरिका भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five and a half lakh rupees in the name of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जींद के गांव मलिकपुर के युवक से विदेश भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी को जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर व अपनी माता का सोने का हार गिरवी रखकर साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे, लेकिन रुपये लेकर उसे न विदेश भेजा, न रुपये लौटाए। जिसके बाद पीड़ित ने असंध थाना पुलिस को शिकायत दी है।
गांव मलिकपुर जींद निवासी बलविंद्र सिंह ने असंध थाना पुलिस को बताया कि वह गांव दनौली असंध में बाबा सतुपीर की मजार पर गया था। जहां उसके गांव का लड़का सुपिंद्र सिंह मिला। वह भी मजार पर माथा टेकने आया था। उसने कहा कि उसका भाई गुरदेव सिंह अमेरिका में रहता है और अच्छे पैसे कमा रहा है। वह तुम दोनों भाइयों को भी अमेरिका भेज देगा। आरोपी सुपिंद्र सिंह ने विदेश जाने के सपने दिखाकर उसे जाल में फंसा लिया और कहा कि वह उसे 38 लाख रुपये में अमेरिका भेज देगा और वहां इतने पैसे तो वह चार महीने में कमा लेगा। अगले दिन सुपिंद्र उनके घर आया और उसके घर वालों को भरोसा दिलाया। फिर आरोपी सुप्रिंद ने उसका पासपोर्ट, आधार कार्ड मांगा और दो लाख रुपये मांगे। उसने 16 मार्च को असंध के बड़े गुरुद्वारा साहिब वाली मार्केट में दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद सुपिंद्र ने कहा कि उसके फिंगरप्रिंट करवाने हैं। जिसके बाद उसका वीजा आ जाएगा। इसके लिए उसे तीन लाख रुपये और जमा करवाने होंगे। फिर उसने सात मरले जमीन बेचकर दो लाख रुपये और एक लाख आढ़ती से लेकर आरोपी को दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने जुलाई में एमबीसी में फिंगर प्रिंट कराने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे तो उसने अपनी माता का सोने का हार गिरवी रखकर 25 जुलाई को उसे 50 हजार रुपये दे दिए। उसने उससे कहा कि कल वह चंडीगढ़ एलांते मॉल में चले जाए। 26 जुलाई को वह चंडीगढ़ गया और फिंगर प्रिंट करवाए लेकिन उन्होंने बताया कि उसके अमेरिका के लिए नहीं बल्कि यूके के लिए फिंगरप्रिंट हुए हैं तो उसने घर आकर आरोपी से पूछा कि उसे तो अमेरिका जाना था तो उसके फिंगरप्रिंट यूके के क्यों करवाए। उसने कहा कि वह उसे यूके से अमेरिका भेजेगा। इसके कुछ दिन बाद वह फिर से आरोपी सुपिंद्र के पास गया और पूछा कि उसका काम कब होगा। इस पर आरोपी ने कहा कि न ही वह उसके साढ़े पांच लाख रुपये लौटाएगा, न उसका काम करवाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed