फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of 13.40 lakh in the name of getting a clerk

क्लर्क लगवाने के नाम पर 13.40 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 13.40 lakh in the name of getting a clerk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव बस्सी के एक युवक को एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर गांव के ही युवक, उसकी बहन और उसके पिता सहित एक अन्य ने मिलकर 13 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। युवक की पंजाब में एफसीआई के फर्जी गोदाम में ट्रेनिंग भी करवाई गई। लेकिन बाद में पता चला कि सब कुछ फर्जी था। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सुनील दत्त निवासी गांव बस्सी ने एसपी गंगाराम पूनिया को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके गांव के ही सोनू कुमार, उसकी बहन मोनिका, पिता सुरेंद्र, प्रदीप पपरेजा निवासी बुराड़ी दिल्ली ने मिलकर उसे भारतीय खाद्य निगम, केंद्र सरकार में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 13 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने जनवरी और फरवरी 2021 में मोबाइल व आरटीजीएस से यह राशि ली। इसका रिकॉर्ड उसके पास है। आरोपियों ने पंजाब के सुनाम में फर्जी एफसीआई गोदाम में उसकी एक माह की ट्रेनिंग भी करवाई। बाद में उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन

आरोपियों ने न तो उसकी नौकरी लगवाई, न ही उसकी राशि वापस दी। अब वह रुपये मांगता है तो सोनू उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। असंध पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed