फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of 11 lakhs in the name of sending to Australia

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 11 lakhs in the name of sending to Australia
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाई को ऑस्ट्रेलिया भेजने का सपना देख रही एक बहन से 11 लाख रुपये की ठगी हो गई। मूनक गांव निवासी साक्षी ने अपने मूकबधिर भाई गौरव को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए गुरुग्राम के एजेंट अनीश अहमद और नौशाद को 11 लाख रुपये दिए पर एजेंटों ने उसे दुबई में फंसा दिया।
वहां 10 महीनों तक युवक को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस अधीक्षक को शिकायत के बाद मूनक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी को दी शिकायत में साक्षी ने बताया कि उसके भाई गौरव बोल और सुन नहीं सकता। वर्ष 2023 में वह अपने भाई को विदेश भेजना चाहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान गुरुग्राम निवासी जितेन्द्र के माध्यम से अनीश अहमद निवासी 214 बसई एन्क्लेव गुरुग्राम से हुई। अनीश ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 20 लाख रुपये का खर्च बताया। साक्षी ने अनीश को 10 लाख रुपये और लगभग एक लाख रुपये अन्य खर्चों के लिए दिए।
विज्ञापन

अनीश ने पासपोर्ट और दस्तावेज लेने के बाद गौरव को ऑस्ट्रेलिया के बजाय दुबई भेज दिया और अगली प्रोसेसिंग के नाम पर और एक लाख रुपये की मांग की गई जो साक्षी ने खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद एजेंटों ने संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गौरव को 10 महीनों तक दुबई में फंसाए रखा। उसे न तो उचित खाना मिला, न काम व रहने की जगह। बाद में किसी तरह साक्षी ने भाई की वतन वापसी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed