{"_id":"66722edd5fb5dfda5f01cfe4","slug":"fraud-in-the-name-of-dollar-exchange-karnal-news-c-18-knl1008-412917-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डॉलर एक्सचेंज करने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डॉलर एक्सचेंज करने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रेम नगर निवासी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन डॉलर एक्सचेंज करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रोहित ने बताया कि उसे बताया गया था कि डॉलर एक्सचेंज करने के लिए उसके खाते में रुपये जमा किए जाएंगे, जिसकी एवज में एक लाख रुपए खाते में डलवाने के लिए दो हजार रुपए कमीशन के रूप में मिलेंगे। वह इस लालच में आ गया। उसने अपने व पत्नी नेहा के खाते में लगभग 10 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन करवा ली।
इस मिलीभगत में पानीपत के तीन लोग भी शामिल हैं। उन्होंने उनके अलग-अलग खातों में 10 लाख रुपए जमा करवाए जो कुछ ही समय में निकलवा भी लिए। अब हैदराबाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने पर उसे पता चला कि यह खातों में रुपये ट्रांसफर करने का कोई रैकेट चला हुआ है। जिसमें उसके साथ ठगी हुई है। हैदराबाद पुलिस ने करनाल आकर पूरा रिकॉर्ड सत्यापित कर लिया है। संवाद