{"_id":"eaf8db2f199ecd7b5dc2129e2faa5955","slug":"four-villages-planted-25-saplings-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों की 25 बेटियों के नाम लगाए पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों की 25 बेटियों के नाम लगाए पौधे
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसिद्धा सोसायटी की ओर से कन्या जन्म पर वीरवार को चार गांवों में
विज्ञापन
पौधे लगाए गए। नीलोखेड़ी ब्लॉक के चागांव माजरा रोड़ान और इंद्री ब्लॉक के
तीन गांवों खेड़ी मानसिंह, मटक माजरी व समसपुर में पौधरोपण किया गया।
सोसायटी की दो टीमें इस कार्य में संलग्न थीं। पहली टीम के साथ स्वयंसिद्धा सोसायटी की सदस्य संगीता गणेशन माजरा रोड़ान में पहुंचीं व लोगों को भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया। माजरा रोड़ान की 17 बच्चियों सोनाक्षी, कुसुम, नीलाक्षी, जस्सी, सोनाली, आशिया, आस्था, रिया, मुस्कान, दीपिका, तान्या, राशि मुन्नी, विनीता, बेबी, गुड्डी व गुड़िया के नाम के पौधे उनके माता-पिता ने लगाए। सोसायटी की दूसरी टीम ने खेड़ी मानसिंह में पांच बच्चियों सृष्टि, शबनम, नाजिया, अनु व ज्योतिका के नाम के पौधे उनके माता-पिता से लगवाए।
गांव मटक माजरी में जान्हवी व सहांवी के माता-पिता ने अपनी अपनी बच्चियों के नाम के पौधे लगाए और गांव समसपुर में कौशिका के नाम के पौधे उसके माता-पिता ने लगाए। सभी कन्याओं को सोसायटी की ओर से को उपहार भी दिए गए। सोसायटी की प्रधान डॉ. रंजना शर्मा ने ग्रामीणों को बेटी बचाने व बेटी को पढ़ाने के लिए शपथ दिलाई। वीरवार के कार्यक्रम की परियोजना निदेशक रूबी प्रकाश, कमलेश चावला, संजय सलूजा, मधु, गुरजीत चंद्र सहित कई अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।