फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four trains will remain canceled between Holambi Kalan-Ambala today

होलंबी कलां-अंबाला के बीच आज चार ट्रेनें रहेेंगी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four trains will remain canceled between Holambi Kalan-Ambala today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली मंडल के होलंबी कलां व नरेला स्टेशनों के बीच पुल संख्या 60, 60ए व 61 पर उत्तर रेलवे द्वारा आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बतया कि इस कारण 27 अप्रैल को चार घंटे तक ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। जिसके तहत चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, साथ ही कुछ का समय भी परिवर्तित किया है। ट्रेनें रद्द होने से करनाल से दिल्ली और अंबाला की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
27 अप्रैल को चलने वाली 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल रद्द रहेगी। इस कारण इसी दिन चलने वाली 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जं. ईएमयू स्पेशल भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन

27 अप्रैल को चलने वाली 12460 और 12459 अमृतसर-नई दिल्ली अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
ये गाड़ियां आंशिक रूप से रहेंगी रद्द
27 अप्रैल को चलने वाली 14508 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस अपनी यात्रा अंबाला पर समाप्त करेगी। जिसके परिणाम स्वरूप इसी दिन 14507 दिल्ली जं. फाजिल्का एक्सप्रेस अंबाला से ही चलेगी। ये ट्रेन दिल्ली जं व अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलगाड़ी का समय पुनर्निर्धारित
27 अप्रैल को चलने करने वाली 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस को सुबह 08:35 बजे चलाया जाएगा।
27 अप्रैल चलने वाली 12057 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर 03:45 बजे चलाया जाएगा।
ये गाड़ियां रुक-रुक कर चलेंगी
27 अप्रैल को चलने वाली 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस सोनीपत-नरेला के बीच 20 मिनट रुककर चलेगी।
27 अप्रैल को 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस सोनीपत-नरेला के बीच 10 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed