फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four players from the district performed well in the Under-16 cricket competition.

Karnal News: अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Four players from the district performed well in the Under-16 cricket competition.
कोच सुखबीर को स्कूटी की चाबी देता प्रयांश संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बुधराम स्मृति सोसाइटी की ओर से चौथा मास्टर पूरन लाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 16 का आयोजन 15 से 25 जनवरी तक दिल्ली में हुआ। इसमें जिले के चार खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र टीम की ओर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
अंतिम मुकाबला 25 जनवरी को रोहतक में क्राफत क्रिकेट अकादमी और केसीए अंडर 16 कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राफत क्रिकेट अकादमी ने 34.3 ओवर में 10 विकेट खो कर 180 रन बनाए। केसीए अंडर 16 कुरुक्षेत्र ने 25.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम किया। क्राफत क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज अर्थव यादव ने 40 बॉल पर 47 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

केसीए अंडर 16 कुरुक्षेत्र के गेंदबाज प्रयांश चौधरी ने सात ओवर में 16 रन देकर दो विकेट अपने नाम की और बल्लेबाजी में 51 बॉल पर 59 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रताप क्रिकेट अकादमी के कोच सुखबीर चौधरी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रयांश चौधरी ने पूरी प्रतियोगिता में 268 रन बनाए और कुल 12 विकेट अपने नाम की। उन्हें बेस्ट बैट्समैन व बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। प्रयांश को 11000 रुयपे व एक इलेक्ट्रिक स्कूटर इनाम में दी गई। काविश यादव को बेस्ट विकेटकीपर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed