फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four people, dog biting, then the injection will

चार लोगों को कुत्ता काटेगा, तो ही लगेगा इंजेक्शन

Mon, 23 Sep 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 23 Sep 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four people, dog biting, then the injection will
करनाल में अगर आपको या किसी परिचित को कुत्ता काट जाए और आप ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे, तो आपको रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगेगा।
विज्ञापन


इंजेक्शन लगवाने के लिए या तो आपको सुबह ओपीडी खुलने का इंतजार करना होगा या फिर आप जैसे तीन ओर कुत्ता काटने के मरीज होंगे तो ही आपको रैबीज लगाया जाएगा। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ट्रामा सेंटर में जो नियम विभाग ने तय किए हैं, वह बता रहे हैं। कहने तो करनाल में कल्पना चावला के नाम पर मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है, परंतु यहां एंटी रैबीज इंजेक्शन तक की व्यवस्था नहीं है।

यह मामला अमर उजाला ने करीब एक साल पहले भी उठाया था। तब तत्कालीन सीएमओ डा. शिवकुमार ने दावा किया था कि ट्रामा सेंटर में भी रैबीज की व्यवस्था होगी। यह घोषणा भी स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के सामने की गई थी, लेकिन सारे दावा फुस हो गए हैं। स्थिति एक साल बाद भी ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन


रविवार को जब एक बच्ची काजल को कुत्तों ने नोंच लिया तो इलाज के लिए परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले आए। पहले तो रविवार, दूसरा देर शाम का समय। ऐसे में परिजनों को ट्रामा सेंटर ने रैबीज लगाने से मनाही कर दी। बाद में परिजन बाहर बाजार से करीब पौने चार सौ रुपये का इंजेक्शन लेकर आए, तो बच्ची का इलाज शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मेडिकल कॉलेज बनाने का आम आदमी को क्या लाभ होगा। वह भी तब, जब बच्ची के परिजन गरीब हैं और जैसे-तैसे दो जून की रोटी चल रही है। दरअसल, विभाग ने नियम बना रखा है कि एंटी रैबीज का इंजेक्शन केवल ओपीडी में ही लगेगा। वह भी तब, जब कम से कम चार मरीज होंगे। क्योंकि एक इंजेक्शन में चार डोज होती है।

इंजेक्शन की सील खुलने के बाद उसे लंबे समय से तक खुला रखना उचित नहीं रहता है। इसलिए विभाग ने यह नियम बना दिया। इमरजेंसी में तो यह सुविधा भी नहीं है। ऐसे में कुत्ते के काटने के दोपहर बाद आने वाले मरीजों को अपनी ही जेब हलकी करनी पड़ रही है।

पूरी नहीं हो पा रही है मांग
इस बारे में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डा. सुरेंद्र कश्यप का कहना है कि एंटी रैबीज की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। दूसरा यह इंजेक्शन महंगा है और एक साथ चार डोज होते हैं। वह कहते हैं कि ओपीडी में रोजाना बीस से 25 लोग इंजेक्शन लगाने के लिए आते हैं।


इनका कहना है कि ट्रामा सेंटर में यह इंजेक्शन लगाना संभव नहीं है। भले ही फिर इमरजेंसी कितनी ही क्यों ना हो? जब उनसे पूछा गया कि चाहे किसी की जान चली जाए, तो भी नियम नहीं बदला जा सकता है क्या? तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में पता करके बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed