फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four people died in Road accident in Karnal of Haryana

Karnal: कार की टक्कर से तीन बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत, एक साथ उठी चार अर्थियां, मंजर देख हर कोई फफक पड़ा

Mon, 13 Feb 2023 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नीलोखेड़ी/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नीलोखेड़ी/करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 01:22 AM IST
सार

शनिवार रात कार की टक्कर से तीन बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हुई थी। शवों को घर ले जाते समय ग्रामीणों ने जीटी रोड पर आधे घंटे जाम लगाया। बोले कि फोन करने के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। हादसे के आरोपी को गिफ्तार करने की मांग उठी।

विज्ञापन
Four people died in Road accident in Karnal of Haryana
दलबीर, कर्ण, ओमप्रकाश और रिंकू का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के गांव डेरा बाजीगर में हर किसी की आंखें उस पल नम हो गई, जब एक ही कुनबे के चाचा-भतीजे समेत चार लोगों की अर्थ्यां एक साथ उठीं। दिल दहला देने वाला यह मंजर जिसने भी देखा वह फफक पड़ा। हर कोई बीती रात हुई उस घड़ी को कोस रहा था, जब यह हादसा हुआ। गांव में मातम का माहौल है। कई घरों के चूल्हे तक नहीं चले। 

विज्ञापन


उधर, परिजनों में गुस्सा भी दिखा। उन्होंने एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर शवों को गांव ले जाते समय जीटी रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन


शेरपुर के डेरा बाजीगर निवासी बलदेव ने बताया कि शनिवार को जांबा गांव में शादी थी। शादी में ओमप्रकाश, दलबीर, रिंकू और कर्ण वेटर व हलवाई का काम करने के लिए गए थे। शनिवार करीब सात बजे जैसे ही ये तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, कमालपुर डेरे के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four people died in Road accident in Karnal of Haryana
गांव के चार व्यक्तियों की मौत के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रूम के बाहर विलाप करते - फोटो : संवाद

कार सवार मौके पर कार छोड़कर भाग निकले। इस हादसे में ओमप्रकाश (45) व रिंकू (35) जो आपस में चाचा-भतीजे हैं, की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दलबीर (35) और कर्ण (18) जो कि चाचा-भतीजे हैं। दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 

रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में परिजन शव लेकर गांव चल दिए। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस को फोन करते रहे, मगर वह नहीं पहुंची। पुलिस सीमा विवाद में उलझती रही। अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद लोगों की जान बच सकती थी। आरोपी चालक को भी पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। 

आरोपियों से मांगी मदद मगर कार छोड़कर भागे
कमालपुर डेरे के पास कार तीनों बाइकों को टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीटते हुए ले गई। कार अनियंत्रित होकर पास के ही खेत में घुस गई। लोगों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। सभी ने शराब पी थी। कार नाबालिग चला रहा था। हादसा होने के बाद उन्होंने कार सवारों से मदद मांगी, लेकिन सभी खेत के रास्ते भागने लगे। एक युवक ने कार स्टार्ट करने का प्रयास किया, मगर स्टार्ट नहीं हुई तो मौके पर छोड़कर भाग निकला।

चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मौके से कब्जे में ली गई कार निगदू के एक गांव की है। कार मालिक का पता लगा लिया गया हैै। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बलदेव की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed