{"_id":"580fb4634f1c1bcc75bc3857","slug":"four-held-vehicle-thief-21-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 21 वाहन बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 21 वाहन बरामद
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ्ा पकड़े गए आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी थेफ्ट और सीआई वन ने एक विशेष अभियान के तहत चोर गिरोह का खुलासा करते हुए वाहन चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से करनाल से चोरी हुए 21 वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी पंजाब, एक उत्तरप्रदेश और अन्य आरोपी हरियाणा से हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि इस गिरोह के दो सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी पंकज नैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को 19 अक्तूबर को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि एंटी थेफ्ट के इंचार्ज रोहताश सिंह और सीआईए वन शाखा इंचार्ज दीपक कुमार ने वाहन चुराने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी भूपेन्द्र सिंह उर्फ बनी वासी अली मौहल्ला रोपड़, पंजाब को चोरी की बाइक सहित मेरठ रोड से और आरोपी दिनेश उर्फ सन्नी वासी नैना थाना पूंडरी, जिला कैथल को चोरी की बाइक सहित चिड़ाव मोड़ से काबू किया।
पुलिस ने पुछताछ के आधार पर आरोपी सुनील कुमार वासी रसीन को चोरी की बाइक सहित गांव कोहंड से गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपी भूपेन्द्र सिंह उर्फ बन्नी ने जिला कुरुक्षेत्र से भी बाइक चोरी करने की वारदातों को कबूला है। आरोपी दिनेश उर्फ सन्नी ने शहर के सेक्टर-9 से एक मकान से चोरी करने की बात कबूली है। आरोपियों को मंगलवार को दोबारा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के साथी कुलदीप वासी शेरगढ़, पंजाब को गिरफ्तारी करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पांच हजार में बेचते थे बाइक
शमीम वासी बल्ला माजरा, जिला शामली, यूपी को चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शमीम ने आरोपियों से चोरी के 21 वाहन खरीदे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपी चोरी के नए वाहनों को मात्र पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। आशंका जताई जा रही है कि यूपी में इन चोरी के वाहनों को बाद में नशे व अन्य गलत कार्यों में प्रयोग किया जाता था। शमीम ने माना है कि वह काफी समय से चोरों के संपर्क में था और चोरी के वाहन सस्ते दामों पर खरीदता था।
ज्यादातर हीरो होंडा की बाइक चुराई
चोरों के निशाने पर ज्यादातर हीरो होंडा कंपनी के वाहन होते हैं। चोरी किए गए वाहनों में से अन्य कंपनी की दो ही बाइक हैं, बाकि सभी वाहन हीरो होंडा कंपनी के हैं। एसपी पंकज नैन ने बताया कि चोर ज्यादातर उन्हीं वाहनों को निशाना बनाते थे, जिन पर लॉक नहीं लगे होते। कई बार लॉक लगे होने पर वे दूसरी चाबी से उसका ताला तोड़ देते थे। एसपी ने जिलेभर के वाहन चालकों से अपील की कि वे अपना वाहनों को अच्छी तरह से लॉक लगाएं।