फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four dengue patients found

Karnal News: डेंगू के चार मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four dengue patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 2431 घरों में मच्छर के लार्वा खोजे। जिनमें 31 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 16 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ रविवार को डेंगू के चार मरीज मिले हैं। ऐसे में अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 165 पहुंच चुकी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक जिले के तीन लाख 56 हजार 424 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 4845 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 2604 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक किया जा रहा है।
डीसी अनीश यादव ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता बेहद जरूरी है। नागरिकों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed