फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four dengue cases found again, number reaches 53

Karnal News: डेंगू के फिर चार केस मिले, 53 पहुंची संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Four dengue cases found again, number reaches 53
- आठ माह में 21 तो इस माह मिल चुके 31 मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में वीरवार को डेंगू के फिर चार मरीज सामने आए हैं। ऐसे में जिले में डेंगू का आंकड़ा 53 पर पहुंच चुका है। जहां पिछले आठ माह में 21 केस सामने आए थे, वहीं सितंबर में ही 31 केस आ चुके हैं। वहीं अभी माह खत्म होने में चार दिन बाकी है। अगर इसी रफ्तार से डेंगू के केस सामने आते रहे तो इस माह में आंकड़ा 60 के पार जा सकता है। एक दिन पहले भी चार केस सामने आए थे। जिले में स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने पिछले आठ माह 26 दिनों तक 9,99,494 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाला। इनमें से 6044 घरों में लार्वा मिला और 3017 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने वीरवार को 7169 घरों को कवर किया। जिसमें अभी तक 58 घरों में लार्वा मिला और टीमों ने 20 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं।
विज्ञापन

जिले में बुखार से पीड़ित 3693 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 53 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार इलाज करवाएं। डेंगू की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को मनाए ड्राई डे -

मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन को रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


डेंगू के लक्षण -

डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।



डेंगू केसों पर एक नजर -

जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11 और सितंबर 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed