{"_id":"58566f983dfb463a5391f9913bb91992","slug":"four-arrested-in-the-case-of-cash-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी छीनने के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी छीनने के मामले में चार गिरफ्तार
कैथल
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार से हजारों रुपये की नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों के पास से नकदी व वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया 25 जनवरी को दीपक बसीन अपनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित दुकान में बैठा था। गाड़ी में सवार होकर आए चार युवकों में से दो युवक गाड़ी से नीचे उतरे।
एक ने कुछ सामान खरीदा जबकि दूसरे ने पांच सौ रुपये का नोट देते हुए दुकानदार से खुले पैसे देने को कहा। दीपक ने जब नकदी निकाली, तो आरोपी ने झपटा मारकर पांच हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। मामले की जांच एसपी कुलदीप सिंह यादव ने अपराध शाखा को सौंपी।
इंचार्ज सीआईए सबइंस्पेक्टर सत्यवान व एएसआई जयभगवान की टीम ने 27 जनवरी को सेक्टर 20 हुडा के सामुदायिक केंद्र पार्क से चारों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर 20 हुडा कैथल वासी अभिषेक उर्फ चाबी, जितेश उर्फ गप्पा, सेक्टर 19 वासी नवदीप उर्फ काला व विष्णु कॉलोनी कैथल वासी तेग के रूप में हुई।