{"_id":"684f3966c0495b1ad30fe3b8","slug":"four-accused-arrested-for-robbing-lunch-box-mistaking-it-to-be-a-bag-full-of-rs-5-lakh-cash-karnal-news-c-18-knl1008-670272-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच लाख की नकदी से भरा बैग समझ लंच बॉक्स लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच लाख की नकदी से भरा बैग समझ लंच बॉक्स लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पांचवें आरोपी मास्टरमाइंड की तलाश कर रही पुलिस
- तीन जून को एनडीआरआई रोड पर बलड़ी बाइपास के पास की थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने तीन जून को एनडीआरआई रोड पर बलड़ी बाईपास के पास पांच लाख रुपये से भरा बैग समझ लंच बॉक्स लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित, विकास और सागर लोहारू शेखपुरा जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं, वहीं से इन्हें पकड़ा गया है जबकि चौथा आरोपी करनाल के गामड़ी गांव का रोहतास को घर से पकड़ा है। इस वारदात का मास्टरमाइंड आकाश निवासी लोहारू शेखपुरा (बागपत) अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसको पकड़ने के लिए सीआईए की टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए चारों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसमें उनके आपराधिक पृष्ठभूमि से लेकर अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।
सीआईए वन थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि तीन जून को आरोपियों ने फाइनेंसर साहब सिंह से पांच लाख रुपये लूटने का प्रयास किया था। साहब सिंह लंच बॉक्स के खाली डिब्बे में पांच लाख रुपये लेकर जा रहे थे जबकि उन्होंने लंच बॉक्स के बर्तन दूसरी थैली में डाल रखे थे। गामड़ी गांव के रोहतास ने इसकी मुखबिरी मुख्य आरोपी आकाश को की। आकाश ने स्कूटी पर साहब सिंह और उसके साथ बैठे जयपाल की रेकी की। जैसे ही बाइक पर सवार होकर साहब सिंह और जयपाल बलड़ी बाइपास के पास पहुंचे दूसरी बाइक पर अंकित विकास और सागर पीछा करते आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठे जयपाल के सिर पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद साहब सिंह को पिस्तौल दिखाकर लंच बॉक्स के खाली बर्तनों वाला बैग लूट लिया। आरोपियों ने समझा कि पांच लाख रुपये उसी बैग में हैं जबकि दूसरे बैग में लंच बॉक्स के खाली डिब्बे में पांच लाख रुपये बच गए।
इस मामले की जांच सीआईए-एक को दी गई। सीआईए वन ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को तलाश लिया है। इसके बाद गामड़ी से रोहतास को गिरफ्तार कर लिया और फिर अंकित विकास और सागर को दबोचा।