फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four accused arrested for firing at Pyant toll plaza due to rivalry

Karnal News: रंजिश में की गई थी प्याैंत टोल प्लाजा पर फायरिंग, चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for firing at Pyant toll plaza due to rivalry
त्त टोल प्लाजा पर फायरिंग मामले में पकड़े आरोपी पुलिस टीम के3 साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए स्थित प्याैंत टोल प्लाजा पर एक अप्रैल की रात को 10:45 बजे फायरिंग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में जानी गांव निवासी आशीष, नरेंद्र, सुमित और लालैन गांव निवासी कवि गोलन उर्फ जोनी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने रंजिश के चलते गोली चलाई थी।
तीनों गाड़ियों में सवार होकर भाग गए थे। वारदात में 10 लोग शामिल थे। अभी छह आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। निसिंग थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि एक अप्रैल की रात को प्याैंत टोल प्लाजा के प्रबंधक संदीप कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। करनाल की तरफ से तीन गाड़ियां गलत दिशा से तेज रफ्तार में टोल प्लाजा पर पहुंचीं।
विज्ञापन

पहली गाड़ी ने बैरिकेड को टक्कर मारी। पीछे आ रही दूसरी गाड़ी ने पहली गाड़ी को टक्कर मारी थी। इसी दौरान एक राउंड फायर किया गया। घटना के बाद एक गाड़ी असंध की तरफ चली गई जबकि दो गाड़ियां वापस करनाल की ओर चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच असंध सीआईए और निसिंग थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शुरू की थी। मामले में पुलिस टीमों ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल चार आरोपियों को काबू किया। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश में वारदात की गई। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


---

वारदात में शामिल थे दस आरोपी
फायरिंग की वारदात में कुल 10 आरोपी शामिल थे। पुलिस अभी तक चार आरोपियों को ही पकड़ पाई है। छह आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों से पुलिस वारदात में प्रयोग किया गया हथियार और गाड़ी भी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि दोनों टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed