{"_id":"68ec0f57e6ea428de2043a36","slug":"foundation-stone-of-jain-sthanak-laid-in-dehra-village-karnal-news-c-244-1-pnp1006-145416-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: देहरा गांव में जैन स्थानक का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: देहरा गांव में जैन स्थानक का किया शिलान्यास
Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
समालखा। देहरा गांव में रविवार को णमोकार के उच्चारण के बीच जैन स्थानक का शिलान्यास हुआ। स्व. जयनारायण जैन के सुपुत्र ने णमोकार मंत्र का उच्चारण कराया। शिलान्यास समारोह में आए अतिथियों का स्वागत ऋषभ जैन व राहुल जैन ने माला व पटका पहनाकर किया। मौके पर सतनारायण जैन, अनिल जैन, पीयूष जैन, जयकरण जैन व प्रधान वीर प्रकाश जैन, मैनेजर शाह, राहुल, मोहित जैन, प्रदीप देहरा, राकेश गाहल्याण, शुभम व प्रवीण जैन मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन