फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Foundation stone laid for development works worth Rs 1.54 crore in Gharaunda, Furlak

Karnal News: घरौंडा, फुरलक में 1.54 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development works worth Rs 1.54 crore in Gharaunda, Furlak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शुक्रवार को घरौंडा और फुरलक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने 1.54 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। फुरलक रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से एक किमी लंबी सड़क पर 120 वाट वाली 174 लाइट लगवाई जाएंगी। जिससे ये सड़क जगमग हो जाएगी।
शिलान्यास के बाद हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सड़क पर दोनों साइड ब्रैकेट वाले खंभों की संख्या 87 और ऊंचाई 9 मीटर होगी। इस कार्य पर 85 लाख 74 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके बाद उन्होंने दुर्गा कॉलोनी पहुंचकर 36.02 लाख रुपये की लागत से लगाए जाने वाले ट्यूबवेल का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से लगाए जाने वाले इस ट्यूबवेल से दुर्गा कॉलोनी, जैल सिंह कॉलोनी, भट्ठा कॉलोनी, राजीव कालोनी के लोगों की पेयजल आपूर्ति की मांग पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप पर कमरा बनाने, पाइप लाइन बिछाने, गेट व चारदीवारी बनाने आदि का कार्य छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। यहां के बाद विधानसभा अध्यक्ष फुरलक गांव पहुंचे। यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 26.3 लाख रुपए की लागत से तीन कमरों और पंचायत की ओर से अंबेडकर भवन में 6 लाख रुपये की लागत से बनवाई जाने वाली लाइब्रेरी का भी शिलान्यास किया।
यहां हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि हलके में अधिकाधिक विकास कार्य हों। दस साल पहले के और आज के घरौंडा में जमीन-आसमान का अंतर है। भविष्य में भी निर्बाध गति से कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसएचजी की महिलाओं के लिए घरौंडा में नए प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास महीने भीतर कर लिया जाएगा। सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है। महिलाएं मजबूत होंगी तो समाज व राष्ट्र भी मजबूत होगा। उन्होंने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि पहले की सरकारें सत्ता को चौधर मानती थी लेकिन वर्तमान सरकार इसे सेवा मानती है।

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, सचिव रवि प्रकाश शर्मा, पार्षद बलविंद्र सिंहमार, जय नारायण, सेवा पुरुषोतम सेठी, एसडीओ रवींद्र सैनी, पार्षद अनिल जावा, पार्षद अमित गुप्ता, पार्षद अनुज गुप्ता, पार्षद पंकज गुलाटी, महामंत्री सुरेंद्र सैनी, सुरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed