{"_id":"6797f1d270e2e1cfe10270c8","slug":"foundation-level-2-exam-today-mathematics-based-questions-will-be-asked-karnal-news-c-18-knl1008-565828-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुनियाद स्तर-2 की परीक्षा आज, पूछे जाएंगे गणित आधारित प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुनियाद स्तर-2 की परीक्षा आज, पूछे जाएंगे गणित आधारित प्रश्न
विज्ञापन
- पहले चरण के सफल विद्यार्थी लेंगे हिस्सा, जिले में पांच केंद्र बनाए
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद स्तर-1 की खंड स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी अब स्तर-2 की परीक्षा देंगे। स्तर-2 की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि बुनियाद स्तर-2 परीक्षा में गणित पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। पाठ्यक्रम में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित के प्रश्न रहेंगे।
स्तर-2 की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में 85 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं जहां बुनियाद स्तर-1 के उत्तीर्ण विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा। देरी से पहुंचने पर अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
संबंधित विद्यालय मुखिया को परीक्षा अधीक्षक बनाया गया है। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम अंकित होगा। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड हैं लेकिन हाजिरी रजिस्टर में नाम नहीं है, ऐसे विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। परीक्षा में 200 अंक का पेपर रहेगा, जिनमें चार अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि बुनियाद बैच 2025-27 के लिए गत 24 दिसंबर को स्तर-1 की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 119 खंडों के कुल 207 केंद्रों में आयोजित की गई थी। बुनियाद योजना के लिए प्रदेश में 76221 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिले से 3234 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया जिनमें से 1028 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
-- -
परीक्षा को लेकर यह निर्देश किए जारी
- प्रत्येक कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए।
- सभी परीक्षार्थी विकल्प संस्थान की तरफ से स्तर-2 की परीक्षा के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड साथ लेकर आएं जो पर्यवेक्षक की तरफ से सत्यापित किया जाए।
- देरी से आने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ओएमआर सीट भरने के संदर्भ में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाए।
- जिन विद्यार्थियों के नाम उपस्थिति सीट में नहीं है, लेकिन विद्यार्थी एडमिट कार्ड दिखाता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
- किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड सत्यापित नहीं है तो भी उसे परीक्षा में बैठने से न रोका जाए।