फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Found two cars with the same number

Karnal News: एक ही नंबर की दो कार मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Found two cars with the same number
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में एक ही नंबर की दो-दो गाड़ियां चलती पकड़ी गईं। सब्जी मंडी के पास गलत पार्किंग में खड़ी कार को पुलिस ने उठाने से पहले मालिक को फोन किया। मालिक ने बताया कि उसकी कार घर में खड़ी है। किसी ने दूसरी गाड़ी पर हूबहू नंबर लगाकर गलत इस्तेमाल किया है। सेक्टर-छह निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह अपने घर पर था। उसके मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस का फोन आया। पुलिस ने कहा कि सब्जी मंडी में आपकी कार रिट्ज नंबर एचआर05 एके 9917 गलत पार्किंग में खड़ी है, उसे उठाकर ले जा रहे हैं। जबकि उसकी कार घर में खड़ी थी। ऐसे में किसी ने उसकी कार का हूबहू नंबर बनाकर किसी और कार पर लगा दिया। इसी दौरान दूसरी कार का चालक भी आ गया और पुलिस से बोला कि कार मेरी है। इस कार पर पंजीकृत नंबर लगा है। दोनों में गाड़ी पर लगे नंबर प्लेट को लेकर विवाद होने लगा। बाद में पुलिस गाड़ी थाने लेकर गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कुछ कहा जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed