{"_id":"63126d72c1c62644c951f910","slug":"found-dead-body-of-younger-brother-drowned-in-canal-karnal-news-knl119881731","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे छोटे भाई का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे छोटे भाई का मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। हाबड़ा ब्रांच नहर में डूबे हन्नी का शव मिल गया है। बधनारा गांव निवासी मोहित जब अपने छोटे भाई हन्नी को बचाने नहर में कूदा था तो वह भी डूब गया था, उसका शव उसी दिन मिल गया था। जबकि हन्नी का शव शुक्रवार सुबह सात बजे नहर से मिला। दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को ही कराया गया।
बृहस्पतिवार को बधनारा गांव निवासी हन्नी गोगा मेड़ी का मेला देखने गया था, वापस लौटते समय वह हाबड़ा ब्रांच नहर की बस्तली झाल पर नहाने लगा था। इसी दौरान वह बह गया। जब उसके बड़े भाई मोहित को यह पता चला तो वह मौके पर पहुंचा और उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। वह अपने भाई को तो नहीं बचा पाया, लेकिन खुद की भी जान चली गई।
मुझे छोड़कर मत जाओ, जी नहीं पाऊंगी...
अपने दोनों बेटों की अर्थी एक साथ उठती देख बिलख रही थी बुजुर्ग मां
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। नहर में डूबने से जान गंवाने वाले बधनारा गांव के दोनों सगे भाइयों मोहित व हन्नी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ गांव लाया गया तो मातम छा गया। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। जब दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ निकली तो हर कोई अपने आंसू नहीं रोक पाया। बुजुर्ग मां बिलखती रही। गांव में आसपास के घरों में भी चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे। बहनें राखी व पूजा और विधवा मां कमलेश बार बार बदहवास हो रही थी। जो अपने आंखों के तारों को देखकर कह रही थी कि हमें भी साथ ले जाओ, किसके भरोसे छोड़ कर जा रहे हो। तुम्हारे बिना मैं नहीं जी पाऊंगी। चचेरे भाई ने दोनों को मुखाग्नि दी। दो सगे भाइयों की डूबने से मौत के बाद पुंडरी विधायक रणधीर गोलन बधनारा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक जताया।