फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former sarpanch accused of grabbing Rs 70 lakh

Karnal News: पूर्व सरपंच पर 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 15 Mar 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Mar 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch accused of grabbing Rs 70 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गांव संधीर के पूर्व सरपंच के खिलाफ गांव के ही एक युवक ने जमीन दिलवाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत बुटाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव संधीर निवासी पवन कुमार ने बुटाना थाना पुलिस को बताया कि 2015 में उसने अपनी छह किला जमीन बेची थी। उसी दौरान गांव का तत्कालीन सरपंच राजपाल व उसकी पत्नी रमन रानी उसके पास आए और कहा कि वे गांव डाबर थला में तीन किला जमीन उसे दिलवा देंगे। जिसके लिए उससे 70 लाख रुपये ले लिए और बयाना लिखवाकर उसे दे दिया, फिर दो माह बाद दोनों आरोपी उसके पास आए और बोले कि जिसकी जमीन है, उसके घर में झगड़ा हो गया है और उसकी पत्नी जमीन बेचने नहीं दे रही है। उन्होंने बयाने के कागज ले लिए मगर रुपये नहीं लौटाए। बाद में उसने अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंचायत में रुपये लौटाने का किया था वादा

पीड़ित ने बताया कि इस मामले में पंचायत भी हुई। जिसमें सरपंच ने सभी रुपये लौटाने का वादा किया था। उस दौरान आरोपी ने उसे तीन लाख रुपये दिए थे। लेकिन बाद में बकाया रुपये मांगे तो दोनों ने उसे गोली मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद पूर्व सरपंच का गांव के ही कमलजीत के साथ झगड़ा हो गया, जिसमें सरपंच ने उस पर गोली चला दी थी। इसके बाद वह जेल में चला गया। इसके बाद जमानत पर आने के बाद वह विदेश भाग गया। जहां से आरोपी उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अभी अमेरिका में है। जहां से उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं, अब वह उसके दोस्त कमलजीत व विपिन पहलवान के मोबाइल पर फोन कर धमकाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed