फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former CM Hooda said in Karnal, Anti-people portals will be closed as soon as government is formed in Haryana

करनाल में पूर्व सीएम हुड्डा बोले: हरियाणा में सरकार बनते ही जन विरोधी पोर्टल बंद किए जाएंगे, सीएम नायब को घेरा

Sun, 16 Jun 2024 03:58 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कांग्रेस पर झूठ फैलाने के आरोप के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा संविधान बदलने की बात कांग्रेस ने नहीं बल्कि भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कही थी उन्होंने ही कहा था कि 400 सीटें दे दो संविधान बदले देगें

विज्ञापन
Former CM Hooda said in Karnal, Anti-people portals will be closed as soon as government is formed in Haryana
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के डॉ मंगल सेन ऑडिटोरियम में अभिजीत कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा परिणाम ने साबित कर दिया है अब हरियाणा के लोग मान चुके हैं यहां अगली सरकार कांग्रेस की होगी। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी जन विरोधी पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोकसभा परिणाम बेहतर रहे हैं। कांग्रेस ने हरियाणा में पांच सीटें जीती हैं। करीब 46 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन रहा है यह बताता है कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कांग्रेस पर झूठ फैलाने के आरोप के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा संविधान बदलने की बात कांग्रेस ने नहीं बल्कि भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कही थी उन्होंने ही कहा था कि 400 सीटें दे दो संविधान बदले देगें। बात यहीं से शुरू हुई थी। भाजपा की अग्निवीर योजना में बदलाव की तैयारी के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पहले से ही विरोध करती रही है यह योजना युवाओं के साथ भद्दा मजाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सम्मेलनों में कुमारी शैलजा और करनाल में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के नहीं पहुंचने पर गुटबाजी के संकेत के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है समय आने पर सभी साथ में होंगे। उन्होंने कौशल विकास निगम का सरकारी दुरुपयोग होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दो लाख  लोगों को पक्की नौकरी दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed