फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former CM gave mantra of victory to BJP workers during public relations

अस्पताल में नर्स का अधिक महत्व : डॉ. एमके गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Former CM gave mantra of victory to BJP workers during public relations
- मेडिकल कॉलेज नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कोई भी व्यक्ति एक नर्स के महत्व को समझ नहीं सकता है लेकिन एक अस्पताल में जितना महत्व डॉक्टर का है उससे कई गुणा महत्व एक नर्स का होता है।
डॉ. एमके गर्ग ने कहा कि अस्पताल में दाखिल मरीज के पास डॉक्टर दिन में सिर्फ दो बार या तीन बार चेक करने के लिए आता है लेकिन एक मरीज के दाखिल होने के बाद उस के पास एक नर्स लगातार उसके साथ रहती है। जब तक मरीज ठीक नहीं हो जाता। ऐसे में अधिकतर डॉक्टरों में मरीज के प्रति कोई सहानुभूति नहीं होती। वहीं दूसरी ओर एक मरीज के पास रहने से नर्स में सहानुभूति और लगाव हो जाता है। एक मरीज के साथ परिवार की तरह उसकी देखभाल करती है और उसे जल्द से जल्द स्वस्थ करने में मदद करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय नर्सों की सबसे अधिक मांग है क्योंकि वे मरीज की देखभाल एक परिवार की तरह करती है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर विभिन्न प्रकार की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें स्टाफ नर्सों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य में वीरपाल, स्वाति, सुमन, शिवानी, ड्रामा में सुमन पंवार, मनजीत, सीमा, रूबी कांबोज, कांता व सुदेश और कविता गायन में सीमा व रूबी ने प्रतिभागिता दर्ज कराई। इस मौके पर सुमन मान, चंद्रपति, सुरेश बाला, सोनिया, कृति, सुमित, प्रदीप व राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed