फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former clerk of Women and Child Development Department chargesheet

Karnal News: महिला बाल विकास विभाग का पूर्व लिपिक चार्जशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Former clerk of Women and Child Development Department chargesheet
- छह साल तक आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की फाइल अटकाने पर निकाय राज्य मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन


- जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आया मामला : प्रार्थी ने 2018 में ऑफलाइन और 2021 में किया था ऑनलाइन आवेदन


- मामले में कार्यवाही न करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी फटकार

- जिले में ऐसे 3528 मामलों पर एक सप्ताह में कार्यवाही के दिए निर्देश



अमर उजाला ब्यूरो

करनाल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पूर्व लिपिक को चार्जशीट करने के आदेश दिए। यह आदेश उन्होंने एक मामले की सुनवाई करते हुए आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत पात्र लाभार्थी की फाइल को जानबूझ कर अटकाने एवं लिपिक की लापरवाही पाए जाने पर दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी मामले में कार्यवाही न करने पर फटकार लगाई।

पंचायत भवन में हुई बैठक में आए मामले के अनुसार फूसगढ़ निवासी बलविंदर कुमार ने हरियाणा सरकार की आपकी बेटी हमारी बेटी स्कीम का लाभ उठाने के लिए 2018 में आवेदन किया था लेकिन छह वर्ष बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। लिपिक जय भगवान उन्हें चक्कर कटवाता रहा। दस्तावेजों में कमी होने का हवाला देकर हर बार फाइल को रोक दिया जाता था। प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने 2018 में ऑफलाइन व 2021 में लिपिक के कहने पर ऑनलाइन भी आवेदन किया था। इस बीच उन्हें लगातार चक्कर कटवाए गए। बाद में यह कहते हुए फाइल रोक दी कि इस पर संबंधित एएनएम के हस्ताक्षर नहीं हैं।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बुलाया तो उन्होंने बताया कि जिले में इस योजना के तहत 3528 फाइलें अटकी हैं। इस पर उन्होंने एक सप्ताह में सभी फाइलों को क्लीयर करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में आए मामले पर कार्रवाई के बारे में पूछा तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाईं। हालांकि बाद में उन्होंने मोबाइल फोन से निदेशालय को लिखा पत्र दिखाया जिसमें उन्होंने विभाग से निर्देश मांगे हैं। इसके बाद मंत्री ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पूर्व लिपिक को चार्जशीट करके उन्हें दिए जाने वाले लाभों व पेंशन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप, मांगी माफी

बैठक में 17 मामलों पर सुनवाई हुई। इसमें से छह का निपटारा हुआ। बैठक के बाद आमजन की शिकायतें सुनने के दौरान पीर बड़ौली के सरपंच ने घरौंडा के तहसीलदार पर अभद्रता के आरोप लगाए। इस पर भी राज्यमंत्री सख्त हो गए। तहसीलदार की अभद्रता की शिकायत की घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी पैरवी की। फटकार के बाद तहसीलदार को माफी मांगनी पड़ी। मंत्री ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर भी तहसीलदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed