फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Foreign language learning center established in police library

Karnal News: पुलिस पुस्तकालय में विदेशी भाषा लर्निंग केंद्र स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Foreign language learning center established in police library
करनाल। पुलिस लाइन स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पुस्तकालय में प्रतिदिन 50 से अधिक पाठक एक समय में उपस्थित रहते हैं। करीब 1000 से अधिक किताबें उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन

इस पुस्तकालय का उद्घाटन नौ मार्च किया गया था। एसपी ने बताया कि अत्याधुनिक फर्नीचर, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए 18 कंप्यूटर, छह किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साइबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विदेशी भाषा लर्निंग केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


स्पेनिश, फ्रेंच, जैपनिज और अंग्रेजी भाषा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए लर्निंग केंद्र में ऑनलाइन माध्यम से विशेष रूप से प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ल्ड रीडर ऑर्गेनाइजेशन के सौजन्य से विश्व क्लासिक साहित्य एवं अन्य विषयों की 25000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध है। 100 लोगों के लिए बैठकर पढ़ने के लिए वातानुकूलित कक्ष एक ऐसे केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सैकड़ों किताबों को विद्यार्थियों ने अध्ययन के लिए प्रयोग किया है। यह पुस्तकालय नागरिक और पुलिस समाज की नई पीढ़ी के लिए अध्ययन केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व पुस्तक दिवस पर पुलिस लाइन करनाल में किताबों की दुनिया पुलिस नागरिक समाज के मध्य संवाद का मंच बन गया है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां में नेशनल बुक ट्रस्ट और एनसीईआरटी द्वारा रचनात्मकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएगीं। 4000 से अधिक हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा की किताबें है।




इसमें बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास, विज्ञान के साथ-साथ विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण किताबों का संग्रह एकत्रित किया जा रहा है। पुस्तकालय वर्गीकरण के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए कंप्यूटर कैंडलॉकिंग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed