फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   For the first time, the decision regarding the village head (Pradhan) will be made from Chandigarh... Rumors have soured the atmosphere.

Karnal News: पहली बार चंडीगढ़ से होगा प्रधानी का फैसला.. अफवाह से खराब हुआ माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the decision regarding the village head (Pradhan) will be made from Chandigarh... Rumors have soured the atmosphere.
शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद शनिवार को समान्य देखा कोर्ट परिसर संवाद
करनाल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार की देर रात अफवाह ने माहौल को खराब कर दिया। नतीजों से पहले ही हार-जीत पर हंगामा हो गया। हालात यह बने कि मतगणना केंद्र के शीशे तक तोड़ दिए गए। अधिवक्ताओं के अनुसार, करनाल बार एसोसिएशन के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब प्रधान सहित सभी छह पदों पर मतगणना के बाद जीत का फैसला चंडीगढ़ स्तर पर होगा। शुक्रवार को पूरा दिन उत्साह का माहौल रहा। रात में करीब साढ़े 8 बजे के बाद मतगणना के बीच में ही एक उम्मीदवार की जीत की अफवाह के बाद हालात बदल गए। इसका असर शनिवार को भी दिखाई दिए। अवकाश का दिन और लोक अदालत होने के बाद बाद भी करनाल के अधिवक्ताओं में रात के प्रकरण की चर्चा रही। जहां वोटिंग हो रही थी, वहां प्रत्याशियों के पर्चे और कार्ड बिखरे दिखाई दिए। यहां पहुंचने वाले आम लोगों में भी चर्चा यही थी कि अब कौन जीतेगा और कौन हारेगा।
विज्ञापन

शीशा तोड़ अंदर घुसे समर्थक, बीच में रुकी मतगणना
हालात यह बने कि प्रधान प्रत्याशी के समर्थक गुस्से में आ गए और शीशा तोड़कर मतगणना केंद्र में घुस गए। इससे मतगणना बीच में रुक गई। ऑब्जर्वर निर्मल सिंह का कहना है कि बाद में पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लिया। इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो वोटों को सील करके एसडीएम की निगरानी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

ऑब्जर्वर निर्मल सिंह का कहना है कि करनाल बार में चुनाव के दौरान विवाद तो कई बार हुए पर अब जैसे हालात कभी नहीं बने। मतगणना के लिए सोमवार को चंडीगढ़ बार काउंसिल से कमेटी गठित होने की उम्मीद है। स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि बाहरी लोगों के कारण माहौल खराब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ ने घोषणा नहीं की, वह किसी के कहने पर चल रहे : जंगशेर
प्रधान पद के उम्मीदवार जंगशेर राणा का कहना है कि आरओ ने कोई भी पोस्ट की घोषणा नहीं की तो पहले ही विजेता कैसे बना लिया गया। आरओ ने गिनती करने से मना किया था। हमने उन्हें गिनती करके नतीजे घोषित करने के लिए कहा था। मुझे लग रहा है कि आरओ किसी के कहने पर चल रहे हैं। वह निर्णय नहीं ले पा रहे। गिनती हो चुकी थी, घोषणा होना शेष थी। मैं एक वोट से जीत चुका था लेकिन आरओ ने घोषणा नहीं की। साइन करने से आरओ बचते दिखे।


दो वोट से आगे थे, नीचे 200 बता दिए : कनवदीप
प्रधान पद के उम्मीदवार कनवदीप का कहना है कि दो वोटों से आगे रहने की बात उन्हें आरओ की टीम ने बता दी थी। वह लीड कर रहे थे। नीचे बात पहुंची, जश्न शुरू हो गया। लोगों ने दो का 200 बता दिया, इसके बाद विवाद बढ़ गया। दूसरी पार्टी ने मतगणना केंद्र में घुसकर प्रदर्शन करते हुए मतगणना पर प्रश्नचिह्न लगा दिए। वोटों को रद्द करने की मांग की। नाम के आगे मोहर लगी होती है तो वो वैलिड होती है। लड़ते हुए हालात ऐसे बन गए कि गिनती नहीं हो सकती, इसलिए रिकाॅर्ड सील है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में नतीजे सभी के सामने होंगे।

शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद शनिवार को समान्य देखा कोर्ट परिसर संवाद

शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद शनिवार को समान्य देखा कोर्ट परिसर संवाद

शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद शनिवार को समान्य देखा कोर्ट परिसर संवाद

शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद शनिवार को समान्य देखा कोर्ट परिसर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed