फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   For the first time, street vendors will be elected, and an eight-member committee will be selected.

Karnal News: पहली बार पथ विक्रेताओं का चुनाव, आठ सदस्यीय समिति का करेंगे चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
For the first time, street vendors will be elected, and an eight-member committee will be selected.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के पथ विक्रेताओं को पहली बार निगम में संगठित और मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। चुनाव के माध्यम से पथ विक्रेताओं की आठ सदस्यीय कमेटी चुनी जाएगी। ये कमेटी निगम अधिकारियों के साथ मिलकर पथ विक्रेताओं के लिए निर्धारित योजनाओं पर पारदर्शिता के साथ काम करने में सहायक होगी। चुनाव लड़ने के लिए दो हजार रुपये की धनराशि जमा करनी होगी।
हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत नगर निगम में पथ विक्रेताओं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 21 फरवरी को नगर निगम कार्यालय में मतदान कराया जाएगा। चुनाव में शहर के 14,198 पंजीकृत पथ विक्रेता अपने मताधिकार का प्रयोग कर आठ सदस्यीय प्रतिनिधि समिति का चयन करेंगे। यह चुनाव हरियाणा नगर पालिका स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका संरक्षण एवं स्ट्रीट वेंडिंग विनियमन अधिनियम के तहत कराया जाएगा। चुनाव में केवल पंजीकृत पथ विक्रेता ही मतदाता होंगे।
विज्ञापन

चुनाव में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। समिति में महिला (अनुसूचित जाति), महिला (अन्य पिछड़ा वर्ग), महिला (सामान्य), अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक और दिव्यांग वर्ग से एक-एक सदस्य चुना जाएगा। पथ विक्रेताओं की समस्याओं को सभी वर्गों की भागीदारी के साथ उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 11 से 16 फरवरी तक चलेगी। 17 फरवरी को शाम 3 बजे तक नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम कार्यालय सेक्टर-12 करनाल में मतदान होगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा मतदान समाप्त होते ही उसी दिन कर दी जाएगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ 2000 रुपये की जमानत राशि नकद या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करानी होगी।
दावे-आपत्ति पर विचार नहीं होगा
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी पंजीकृत पथ विक्रेता को मतदाता सूची को लेकर कोई दावा या आपत्ति थी तो उसके पास 3 फरवरी शाम 5 बजे तक नगर निगम करनाल कार्यालय में लिखित रूप में दर्ज कराने का समय था। इसके बाद अब किसी भी दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।



यह चुनाव पथ विक्रेताओं के लिए बेहद अहम है। इससे वेंडर्स को अपनी आजीविका, स्थान निर्धारण, पुनर्वास और सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सीधे प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिलेगा। चुनाव के बाद गठित समिति शहर में स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
-अभय सिंह, डीएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed