फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Food should be prepared while remembering the Lord

Karnal News: प्रभु का सुमिरण करते हुए बनाना चाहिए भोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Food should be prepared while remembering the Lord
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। न्यू रमेश नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए सर्वेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें रोजाना अपनी रसोई में प्रभु का सुमिरण करते हुए भोजन प्रसाद बनाना चाहिए, ताकि परिवार के सभी लोग प्रसाद ग्रहण कर सकें। क्योंकि कहा भी गया है जैसा खाओगे अन्न वैसा होगा मन। रसोई में रोजाना सुबह सबसे पहली रोटी गौ माता की और अंतिम रोटी कुत्ते की निकालनी चाहिए, इससे प्रभु की कृपा होती है।


कथा में शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की आठ पत्नियां थीं जिनमें रुक्मिणी, जाम्बवंती, सत्यभामा, कालिंदी, मित्रबिंदा, सत्या, भद्रा, लक्ष्मणा के अलावा भगवान श्री कृष्ण की 16,000 और पत्नियां बताई जाती हैं। कथा के अनुसार असुर नरकासुर ने 16 हजार राजकन्याओं को बंदी बना रखा था। श्रीकृष्ण ने उसका वध किया और सभी कैद कन्याओं को मुक्त कराया। समाज से बहिष्कृत होने के डर से इन कन्याओं ने कृष्ण को अपना पति मान लिया था, तब श्रीकृष्ण ने 16,108 रूप में प्रकट होकर उनसे विवाह किया था। कथा में जेबीटी ग्रुप के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर, आशा बहन, संजीव मेहता, रोहित गुप्ता, देवराज कोहली, ओमप्रकाश, वरुण शर्मा, अनिल पोपली, जगदीश, सुनील, प्रेम मदान, सरदार बरजिंद्र बाबा, अशोक अरोड़ा और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed