फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Follow the path shown by Shri Krishna: Brij Bhushan

श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलें : बृजभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Follow the path shown by Shri Krishna: Brij Bhushan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए बृजभूषण महाराज ने कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाते हुए कहा कि उनके सच्चे प्रेम के चर्चे आज तक विश्व में चलते हैं व चलते रहेंगे। ऐसे प्रिय मित्र और उनकी मित्रता सौभाग्य से मिलती है।
श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सुदामा की पत्नी के बार-बार कहने पर सुदामा अपने प्रिय मित्र श्रीकृष्ण से मिलने के लिए उसके दरबार में गए।
विज्ञापन

वहां पर द्वारपालों ने उसे गरीब ब्राह्मण समझकर अंदर नहीं जाने दिया। उसके बार-बार अपील करने पर श्री कृष्ण जी मेरे बचपन के मित्र हैं मुझे उनसे मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारपालों ने उसकी अपील के कारण श्रीकृष्ण से मिलने दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने जब देखा कि उसका मित्र उसे मिलने आ रहा है तो वह तुरंत अपने सिंहासन से उठकर दौड़कर सुदामा को लेने पहुंचा। भगवान श्री कृष्ण ने अपने प्रिय मित्र को अपने सिंहासन पर बिठाया और उसके पैरों को धोया।

भगवान श्री कृष्ण व सुदामा के मिलन को देखकर सभी की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें दूसरों के बारे बुरा नहीं सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed