{"_id":"899ab885b46286920ec4944bf22e9faf","slug":"fog-stopped-vehicle-speed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी पहियों की रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी पहियों की रफ्तार
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते मंगलवार को सड़कों पर वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी हो गई तथा ट्रेनों का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया। इससे स्टेशन पर आने वाली दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से छह से सात घंटों की देरी से पहुंची। यही स्थिति लंबे रूट पर चलने वाली बसों की भी रही। इससे यात्रियों का मिनटों का सफर घंटो में तब्दील हो गया। वहीं तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन भी बढ़ गई, जिसने लोगों को गर्म कपड़ों व चादर में लिपटने पर मजबूर कर दिया। लोगों को दिन में करीब 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन आसमान में बादल व कोहरे के चलते लोगों को चटखी धूप का आनंद लेने का मौका नहीं मिला।
कोहरे के चलते इलाहबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली उंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 6:35 बजे से करीब सवा छह घंटे की देरी से दोपहर 12:50 मिनट पर स्टेशन पहुंची। इसके बाद आने वाली दादर एक्सप्रेस भी 2 घंटे 50 मिनट देरी पहुंची। इसके अलावा भी दर्जनों ट्रेनें छह से सात घंटों तक लेट रही। इससे ट्रेनों में यात्रा कर रहे व स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कोहरे से अभी नहीं मिलेगी निजात
कोहरे के चलते तापमान में गिरावट आने से जिले में ठिठुरन भी बढ़ गई है। कोहरे की संघनता भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट आई है। पिछले सप्ताह तक 25 डिग्री से उपर चल रहा शहर का अधिकतम तापमान में अब लुढ़ककर 22 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आई है। जिससे शहर का न्यूनतम तापमान अब 11 डिग्री से लुढ़ककर नौ डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग की माने से तो ठंड का यह सिलसिला बददस्तूर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
छह से सात घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची ट्रेनें
ट्रेन का नाम घंटे लेट
1. जम्मु मेल एक्सप्रेस 1:30 घंटे
2. कालका एक्सप्रेस 1:30 घंटे
3. अम्रपाली एक्सप्रेस 5:45 घंटे
4. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4:51 घंटे
5. उंचाहार एक्सप्रेस 6: 15 घंटे
6. दादर एक्सप्रेस 2:50 घंटे
7. एकता एक्सप्रेस एक घंटा
8. मालवा एक्सप्रेस 6:15 घंटे
9. पश्चिम एक्सप्रेस 6:20 घंटे
10. नई दिल्ली-अमृतसर 6:00 घंटे