{"_id":"6920d1786ac07160ca0073a6","slug":"fog-slows-down-trains-karnal-news-c-18-knl1018-785408-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम बदलने के साथ सुबह-शाम कोहरा पड़ने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। शुक्रवार को एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी ये स्टेशन पर पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे की देरी से रात 2:15 बजे करनाल आई। ऊंचाहार ढाई घंटे की देरी से रात को 9 बजे करनाल पहुंची।
जम्मू तवी एक्सप्रेस ने भी लोगों को करीब सवा दो घंटे इंतजार कराया। जम्मू मेल रात को 11:15 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रही। यह ट्रेन रात को 1:25 बजे के करीब करनाल स्टेशन पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
लोकल ट्रेनों की बात करें तो कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल डेढ़ घंटे की देरी के बाद दोपहर 1:45 बजे स्टेशन पहुंची। अंबाला कैंट से पानीपत लोकल भी एक घंटे की देरी के बाद रात 9:46 बजे करनाल आई। इनके अलावा मालवा, एकता, मुंबई सीएसएमटी, गीता जयंती, पश्चिम एक्सप्रेस भी आधे घंटे तक लेट रही। विशेष तौर पर रात को देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों की वजह से यात्रियों को ठंड में स्टेशन परिसर में ही इंतजार करना पड़ा। लोगों ने रेलवे से ट्रेनों के समयसारणी के अनुसार परिचालन की मांग की है।