फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog prevailed throughout the day, cold wave is expected to intensify

Karnal News: दिनभर छाई रही धुंध, शीतलहर और तेज होने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed throughout the day, cold wave is expected to intensify
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन तीसरे दिन में धूप नहीं निकली। सुबह से ही धुंध छाई और दोपहर को शीतलहर शुरू हो गई। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तीन चार दिन शीतलहर जारी रहने की संभावना है, जिसके कारण वर्ष 2024 की विदाई और नूतन वर्ष 2025 का स्वागत भी कड़ाके की सर्दी के बीच ही होने की संभावना है।

रविवार को तीसरे दिन भी सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंची। सुबह से धुंध छाई रही, जिसके कारण सुबह के समय वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद दृष्यता तो ठीक हो गई लेकिन आसमान पर बादलों के छाए रहने के कारण हल्की धुंध जैसी स्थिति बनी रही। दोपहर को शीतलहर शुरू हो जाने से ठिठुरन बढ़ गई। आसमान पर बादल छाए हैं। शुक्रवार को 15 तो शुक्रवार को 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार की अपेक्षा भी 1.6 कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, ये शनिवार को 10.2 था, जो रविवार को 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को भी सुबह धुंध की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed