{"_id":"61df3fec7cde38497426a7c1","slug":"fog-brakes-the-speed-of-trains-karnal-news-knl95854195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से रेलगाड़ियाें की रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से रेलगाड़ियाें की रफ्तार पर ब्रेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मौसम का प्रभाव रेलवे यातायात पर भी पड़ रहा है। दो दिन से कुछ रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। रात को गाड़ियां देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ता है।
रात्रि की गाड़ियों में 12413 पूजा एसएफ एक्सप्रेस अजमेर-जम्मूतवी की करनाल पहुंच रात 11:28 बजे है, यह गाड़ी 11 मिनट लेट बताई गई। रात्रि 12:08 बजे रुकने वाली 11077 झेलम स्पेशल पूने-जम्मूतवी निर्धारित समय से 23 मिनट लेट, 12311 नेताजी एसएफ स्पेशल हावड़ा-कालका निर्धारित समय रात्रि 11:04 के बजाय दो घंटे लेट पहुंच बताई गई। 14034 जम्मू मेल श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-पुरानी दिल्ली गाड़ी रात्रि 1:32 बजे के बजाय 21 मिनट, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस संबलपुर-जम्मूतवी रात्रि 11:13 के बजाय तीन घंटे 26 मिनट देरी से पहुंच बताई गई। रेल यात्री संघ के पदाधिकारी अंशुल नारंग ने बताया कि धुंध व कोहरे के कारण गाड़ियां कई घंटे देरी से पहुंचती हैं। यात्रियों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल, गर्म कपड़े व घर से खाने का सामान लेकर चलना चाहिए।
दिन में ये गाड़ियां देरी से पहुंचीं
- 12058 नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ऊना-हिमाचल, पांच मिनट
- 22429 पठानकोट एसएफ एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली-पठानकोट, 13 मिनट
- 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस बठिंडा-पुरानी दिल्ली, एक घंटा 14 मिनट
- 12716 सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़, 39 मिनट
- 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस खजूराहो-कुरुक्षेत्र, 6 मिनट
- 12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अमृतसर-नई दिल्ली, 10 मिनट
- 12925 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस बांद्रा-अमृतसर, 24 मिनट
- 12715 सचखंड स्पेशल हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर, एक घंटा 14 मिनट
- 12926 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस अमृतसर-बांद्रा, 15 मिनट
- 22430 दिल्ली एसएफ एक्सप्रेस पठानकोट-पुरानी दिल्ली, 17 मिनट
ठंड के मद्देनजर यात्रियों के बचाव के लिए उपायुक्त ने स्टेशन अधीक्षक को रिटायरिंग रूम खोलने के आदेश दिए हैं। स्टेशन पर कोरोना हिदायतों के पालन के साथ कोई भी व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। मास्क, कोरोना का टीका, आरक्षण व टिकट के बिना प्रवेश वर्जित है। रात्रि के लिए गाड़ियों में सुरक्षा के लिहाज से गश्त होती है और स्थानीय स्तर पर आरपीएफ सतर्क है।
विज्ञापन
- सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल