फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   flower-decorated market

Karnal News: फूलों से महका सजावट का बाजार

Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
flower-decorated market
वर माला तैयार करते कारीगर संवाद
करनाल। शादी में सजावट का बाजार फूलों से महक रहा है। विवाह समारोह के लिए सजावट में फूलों का उपयोग बढ़ा है। देसी के साथ विदेशी फूलों की भी मांग है। दुल्हन भी मेकअप के साथ फूलों से शृंगार को पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

अब हर फंक्शन हल्दी, मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक अलग-अलग फ्लोरल थीम पर फूलों की सजावट की जा रही है। पहले जहां सिर्फ मंडप या स्टेज तक ही फूलों का प्रयोग होता था, वहीं अब पूरे घर, एंट्री गेट, कार और फोटो बूथ तक फूलों से महक रहे हैं। लोग हल्दी के लिए पीले और सफेद, मेहंदी के लिए नारंगी और हरे और शादी के लिए लाल और सुनहरे रंग की थीम पर फूलों की सजावट पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार इस बार ऑर्किड, जिप्सी, ट्यूलिप, गुलाब और लिली जैसे फूलों की मांग अधिक है। नवंबर से फरवरी तक शादियों के सीजन में फूलों की मांग रहती है। इस बार सीजन में फूलों का व्यापार और बढ़ा है। डेकोरेटर्स का कहना है कि अब लोग हर एक फंक्शन में अलग थीम और रंग की फूलों की सजावट करवाना पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि शादी के सीजन में हर दिन ताजे फूलों को शहर में लाया जाता है। कलकत्ता से हफ्ते में एक बार गुलाब और आर्किड के फूलों को मंगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से अब तक बदला सजावट का अंदाज़
फूल व्यापारी दिनेश ने बताया कि पुराने समय में सजावट सिर्फ केले के पेड़ों, आम की डालियों या गेंदे के फूलों से होती थी। अब इंटरनेशनल फ्लॉवर्स और आर्टिफिशियल क्रिएशन की मांग बढ़ी है। स्थानीय फूलों के साथ अब दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू और कोलकाता से फूल मंगवाए जा रहे हैं। कुछ विशेष फूल बैंकॉक और हॉलैंड से भी मंगवाए जाते हैं।

25 हजार से पांच लाख तक की सजावट
व्यापारी सोनू ने बताया कि शादी सीजन में सजावट 25 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक की हो रही है। हर वर्ग अपने बजट के हिसाब से सजावट करवाता है। टीवी और बॉलीवुड की हस्तियों या राजनीतिक शादियों से प्रभावित होकर लोग सजावट करवा रहे हैं। सबसे अधिक गुलाब, जिप्सी और ऑर्किड के फूलों की मांग है।


ब्राइडल मेकअप में भी बढ़ा चलन
ब्यूटी पार्लर संचालिका कमलेश ने बताया कि ब्राइडल हेयरस्टाइल में ऑर्किड, गजरा और जिप्सी फूलों का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। दुल्हन के जूड़े में सबसे अधिक गुलाबी व लाल गुलाब और जिप्सी फूलों का प्रयोग किया जाता है। परिवार की अन्य महिलाएं भी अब सजने के लिए फूलों को बालों में लगाती हैं। वह केवल जिप्सी या गुलाब के फूल पसंद करती हैं।

स्थान
फूल
बंगलूरू आर्केड, ट्यूलिप, लिली
दिल्ली, गाजीपुर मंडी
गुलाब, जिप्सी, गेंदे के फूल
पुणे
जरबेरा, कारनेशन
मुंबई
हाइड्रेंजिया, पिंक रोज
हॉलैंड
ट्यूलिप और लिली
बैंकॉक
ऑर्किड और डेंडरोबियम फ्लावर
पश्चिम बंगाल ग्लाइड
---------------------------------------------

फूल का नाम
प्रति किलो दाम रुपये में
गुलाब लाल, सफेद, गुलाबी 300-500
आर्केड 800–1600
जिप्सी
700–900
ट्यूलिप
1500–2000
गेंदा
150–250
लिली
1200–1500
जरबेरा 400–600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed