{"_id":"649b5147bc187769e70f8e89","slug":"five-year-old-child-died-in-accident-karnal-news-c-18-1-knl1006-159810-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
- कैथल से अपनी बुआ के पास रहने आ रहा था भैणी कलां गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सड़क हादसे में पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता हरपाल ने बताया कि वह कैथल का रहने वाला है। गर्मी की छुट्टियों के कारण उसका पांच साल का बेटा दुष्यंत बुआ के पास रहने के लिए अपने फूफा कुलविंदर और अपनी दादी के साथ बाइक पर करनाल के भैणी कलां गांव आ रहा था। जैसे ही वे काछवा के पास पहुंचे, अचानक आगे चल रही कार ने ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी बाइक कार से टकरा गई और तीनों गिर गए। सिर में चोट लगने से उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक बच्चा चार बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।