फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five teams have been formed to nab the miscreantsFive teams have been formed to nab the miscreants

Karnal News: बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमें की गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five teams have been formed to nab the miscreantsFive teams have been formed to nab the miscreants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 स्थित अदालत परिसर के बाहर पार्किंग में फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। जिसमें साइबर सहित सीआईए की टीमें भी शामिल हैं।
एक टीम शहर के चौक -चौराहों पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिसमें आरोपी नजर भी आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। वहीं एक टीम उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन पर घायल युवक हैप्पी ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार को मूल रूप से घरौंडा निवासी हैप्पी वोल्वो बस की फर्जी नंबर प्लेट के मामले में पेशी पर अदालत में आया था। वह अदालत में पेशी लगाकर घर जाने के लिए पार्किंग की ओर जा रहा था। उसके साथ सोनू नाम का एक युवक था। इनका एक साथी पार्किंग से कार लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू और हैप्पी नगर निगम कार्यालय के पीछे फ्रूट चाट की रेहड़ी के समीप पहुंचे। इस दौरान स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवक आए। जिन्होंने हेलमेट लगाया था। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब छह फायर किए। इनमें दो गोली हैप्पी को कमर व टांग में लगी।

वहीं हैप्पी के साथ खड़े एक वकील गुरविंद्र की टांग में भी गोली लगी जो कि फ्रूट चाट खा रहा था। वह हैप्पी के साथ नहीं था। इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश भाग गए।
दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पांच टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed