{"_id":"65bd7095be3929af8b09de94","slug":"five-people-including-two-minor-girls-missing-karnal-news-c-18-knl1008-317897-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोग लापता
Sat, 03 Feb 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के चार थाना क्षेत्रों से पांच लोग लापता हो हए।। इनमें दो नाबालिग लड़कियां, दो युवतियां व एक युवक शामिल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक फरवरी को शाम चार बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी वंशिका व उसके पड़ोसी की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी कनिका शर्मा बालाजी कॉलोनी करनाल अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए साईं कोटिंग सेंटर प्रेम नगर करनाल में आई थी। दोनों ट्यूशन पर नहीं पहुंची और उसका बेटा ट्यूशन पहुंच गया। ट्यूशन पढ़ाने वाली अध्यापिका ने उसके घर पर फोन करके बताया कि वंशिका व कनिका नहीं पहुंची है। तलाश करने पर दोनों का सुराग नहीं लगा।
इंद्री क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी निकिता उर्फ काकी, इंद्री में मेहरा ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। बेटी 31 जनवरी को भी उसी के साथ गई थी और आई थी। शाम करीब पांच बजे के बाद उसकी बेटी घर से बिना किसी को बताए लापता हो गई है। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लरा पाया। उसे शक है कि उसके साथ जाने वाले लड़की को उसकी बेटी के बारे में पता होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-छह निवासी मोती देम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान सराफा बाजार में श्री साईं ज्वैलर्स के नाम से है। उसकी दुकान पर पिछले तीन-चार साल से कोट मोहल्ला निवासी लखविंद्र काम करता है। वह 31 जनवरी को काम के सिलसिले में पहेवा गया था और वहां से दोपहर करीब तीन बजे 330 ग्राम सोना लेकर निकला था जो अभी तक वापस नहीं आया है।
सदर थाना क्षेत्र से एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी की देर रात करीब एक बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चली गई है। उसे सफीदो के सिगाण गांव से संजय नाम के एक लड़के पर शक है। वह उसकी बेटी से फोन पर बात किया करता था।