फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five people including a girl died in four accidents

चार हादसों में युवती सहित पांच लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five people including a girl died in four accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चार सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। इनमें एक 17 साल की युवती भी शामिल है। सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। इन हादसों में गढ़ी खजूर निवासी रवि व उसकी भतीजी अनामिका, गांव टिकरी निवासी सौरभ, शिव कॉलोनी निवासी विष्णू व तरावड़ी निवासी शुभम की मौत हो गई।
केस-1
जीटी रोड पर सेक्टर-4 के समीप ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे चाचा व भतीजी की मौत हो गई है। सेक्टर-4 चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि गांव गढ़ी खजूर निवासी रवि अपनी पत्नी सिल्की, भतीजी अनामिका और युवती स्नेहा के साथ करनाल में एक कार्यक्रम में आया था। जब वह वापस जाने लगा तो जीटी रोड पर ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे गढ़ी खजूर निवासी रवि और उसकी भतीजी अनामिका की मौत हो गई है।
विज्ञापन

केस-2
सेक्टर-32 चौक पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था। गांव टिकरी निवासी संतलाल लोधी ने बताया कि उसका बेटा सौरभ (19) 9वीं कक्षा का विद्यार्थी था। रविवार को घर से बाइक लेकर निकला था कि सेक्टर-32 चौक पर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। जब उसने आरोपी की कार का नंबर चेक कराया तो वह भारत भूषण के नाम है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस कर्मी है जिसकी लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
बसंत विहार निवासी राहुल पांचाल ने बताया कि वह वेल्डिंग है। सोमवार को वह अपने मालिक विष्णु निवासी शिव कॉलोनी के साथ शिव कॉलोनी स्थित दुकान से घरौंडा के लिए बाइक पर निकले थे। जब सेक्टर-4 ग्रीन बेल्ट पर पहुंचे तो वहां वह प्रदीप का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नमस्ते चौक से एक ट्रैक्टर आया और सीधी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, वहीं, पिछले पहिए के नीचे उसका मालिक विष्णु आ गया। दोनों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान विष्णु ने दम तोड़ दिया।
केस-4
बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर
असंध। नेशनल हाईवे 709ए पर गांव जबाला के बस अड्डे के नजदीक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति उछलकर कार के बोनट पर गिर गया और पत्नी सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल दंपती को असंध के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति शुभम को मृत घोषित कर दिया। पत्नी कोमल का इलाज चल रहा है।

रजत वासी वार्ड नंबर 4 तरावड़ी ने बताया कि उसका बड़ा भाई शुभम (25) व भाभी कोमल (23) अपने ससुराल वार्ड नंबर छह असंध आ रहे थे। जब वह गांव उपलाना के अड्डे के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed