फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five operations can be performed simultaneously in the Civil Hospital.

Karnal News: नागरिक अस्पताल में एकसाथ हो सकेंगे 5 ऑपरेशन

Sun, 05 Apr 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Five operations can be performed simultaneously in the Civil Hospital.
डॉ जयवर्धन।
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स का काम अंतिम चरण में है। कॉम्प्लेक्स को इसी माह में शुरू करने की तैयारी है। इससे एकसाथ पांच सर्जरी करना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

नए ओटी कॉम्प्लेक्स में आधुनिक उपकरणों के साथ अलग-अलग कार्य स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इससे डॉक्टरों की टीम एकसाथ कई मरीजों का ऑपरेशन कर सकेगी। अस्पताल के अलग-अलग विभागों को ध्यान में रखते हुए ओटी की व्यवस्था को पुनर्गठित किया जा रहा है। कैंसर के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्हें एक ही स्थान पर उपचार दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

नेत्र विभाग की ऑपरेशन थिएटर (आई ओटी) को भी नए कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया जाएगा। अस्पताल की पीपीसी (या पीसी) ओटी को भी नए ओटी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन –
अस्पताल में नया मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स का काम अंतिम चरण में है। अगले दस दिनों में यह पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सीएमओ की ओर से एप्रूवल मिलने के बाद इसको शुरू करा दिया जाएगा। इसी माह में कॉम्प्लेक्स को शुरू कराने का लक्ष्य है। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल

पिछले वर्षों में ऑपरेशन का आंकड़ा

वर्ष
मेजर ऑपरेशन
माइनर ऑपरेशन
सिजेरियन
कुल
2023
2123
849
752
3724
2024
1459
1674
574
3707

2025
1774
4165
978
6917
2026 298
1300
130
1728

नोट -2026 का आंकड़ा फरवरी तक का है
कुल (अब तक): 16,076 ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed