फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five new sub stations will be built, power supply will be uninterrupted

Karnal News: बनेंगे पांच नए सब स्टेशन, निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five new sub stations will be built, power supply will be uninterrupted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिजली निगम ने नए बिजली सब स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
इस सुविधा से उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए इस वर्ष 33 केवी के पांच नए बिजली सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। नए सब स्टेशनों के निर्माण के लिए मुख्यालय स्तर पर निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द इनकी निविदा लगाई जाएगी।

इसके बाद चयनित कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा। बिजली निगम नए वित्तीय सत्र में इन स्टेशनों को बनाने का काम करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओवरलोड की समस्या के समाधान के लिए बिजली सब स्टेशन ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापित किए जाएंगे। कलसौरा, बस्तली, रायसन व बालू समेत करीब 18 गांवों में बिजली की आपूर्ति बेहतर होगी। गर्मी के मौसम में धान रोपाई के समय बिजली लाइनों में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस कारण से घरेलू विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होती है। इस समस्या से अब निजात मिलेगी। जिसके लिए बिजली निगम तैयारी में जुटा है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed