फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   five member of a family arrived corona positive

नांदेड़ साहिब से आए एक ही परिवार के पांच और कोरोना पाजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
five member of a family arrived corona positive
पिछले तीन दिन से जिले में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब नांदेड़ साहिब से आए गांव पखाना के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब जिले में कोरोना के आठ एक्टिव केस हो गए हैं। आनन-फानन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंची और गांव को सील करना शुरू कर दिया। डीसी द्वारा गांव पखाना को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है, जबकि आसपास के इलाकों को बफर जोन बनाया है। गांव से किसी के भी बाहर आने-जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तरावड़ी के गांव पखाना के 15 सदस्य नांदेड़ साहिब से गांव पहुंचे थे। इसकी सूचना पर प्रशासन की ओर से इन सभी को क्वारंटीन किया गया था और मेडिकल कालेज में इनके सैंपल लिये गए थे। पहली बार लिये गए सैंपल नेगेटिव आये थे, अब दोबारा सैंपल लिये तो पांच के सैंपल पॉजिटिव आये। पॉजिटिव पाये गए लोगों में दंपती, मां, बेटी समेत व्यक्ति की सास भी शामिल हैं, जो गांव गालिब खेड़ी की रहने वाली है। नांदेड़ साहिब से आने के बाद वह गांव नहीं गई थी। अब पांचों मरीजों को कल्पना चावला से कोविड अस्पताल शाहाबाद के आदेश मेडिकल कालेज में भिजवा दिया गया है। प्रशासन ने गांव में एहतियातन नाकेबंदी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आसपास के लोगों के सैंपल ले लिए हैं। पांच केस सामने आते ही एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीएसपी समेत पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंची और गांव को सील करने की प्रक्रिया में जुट गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 मई को आये थे गांव
इस परिवार के सदस्य 30 मई की रात महाराष्ट्र के नांदेड स्थित हजूर साहिब गुरुद्वारे से लौटे थे। ये सभी गांव पखाना पहुंचे तो अगले दिन सुबह करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और परिवार के 9 सदस्यों के सैंपल लिए थे। तब से 14 दिन के लिये कुंजपुरा स्कूल में क्वारंटीन केन्द्र मे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई बाहर से आए तो प्रशासन को दें सूचना : उपायुक्त
नए केसों की सूचना मिलने के बाद डीसी निशांत यादव ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए एक अपील करते कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है, तो संबंधित ग्राम पंचायतें, सरपंच या एसएचओ उसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट या जिला प्रशासन को दें। नगर पालिकाएं या निगम क्षेत्र में पार्षद, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना अवश्य प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि जिले में दो-तीन दिन पहले कोरोना का कोई नया केस नहीं था। इस अवधि में जो भी केस आए, वह सभी बाहर से आए हुए व्यक्तियों के हैं, यानि ज्यादातर ट्रेवल हिस्ट्री वाले हैं। अब ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। रेड जोन या एनसीआर से आने वाले ऐसे व्यक्तियों की सूचना प्रशासन को देनी जरूरी है।

जरूरी काम हो तो ही बाहर निकलें
उपायुक्त ने आग्रह किया है कि लॉकडाउन के चलते प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक सामान्य आवागमन किया गया है, उसके बाद शाम 7 बजे तक बहुत जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की अनुमति रहेगी तथा शाम 7 बजे से अगले दिन प्रात: 7 बजे कर्फ्यू की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed