{"_id":"66874e978f64ae909e0b6694","slug":"five-married-couples-found-in-same-room-cjm-angry-karnal-news-c-338-1-kn11001-110361-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक ही कमरे में मिले पांच विवाहित जोड़े, सीजेएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक ही कमरे में मिले पांच विवाहित जोड़े, सीजेएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जांचीं सेफ हाउस की व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण डॉ. सविता कुमारी ने पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य भागे हुए जोड़ों व लिव इन में रहने वालों को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करना है। इस दौरान कई खामियां मिलीं।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम को पांच विवाहित जोड़े एक ही कमरे में मिले। जिस पर सीजेएम ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं उन्हें बिस्तर भी उपलब्ध नहीं कराया गया था। सीजेएम ने अधिकारियों को पार्टीशन करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीजेएम ने जोड़ों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों की ओर से बयान दर्ज करने के दौरान यदि जोड़ों को कोई समस्या आ रही है, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सलाह ले सकते हैं।
सेफ हाउस में भोजन की लागत जोड़ों से ली जाती है। जोड़ों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। सेफ हाउस के इंचार्ज को परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जोड़ों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें आस-पास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।