फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five lakh rupees were found for firing outside the hospital

Karnal News: अस्पताल के बाहर फायरिंग के लिए मिले थे पांच लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were found for firing outside the hospital
- रिमांड के दौरान दोनों बदमाशों ने किया खुलासा, रंगदारी न देने पर चलाई थी गोली
विज्ञापन

- मामले में यमुनानगर निवासी जशन व ऋषि को किया था काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्राइवेट अस्पताल के बाहर हवाई फायर करने के लिए बदमाशों की पांच लाख रुपये में बात हुई थी। बदमाशों को पांच हजार रुपये पहले मिल चुके थे और बाकी की रकम वारदात के बाद मिलनी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को काबू कर लिया था। इस बात का खुलासा दोनों बदमाशों ने किया जिन्हें पुलिस ने नौ अगस्त को इंद्री रोड से गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी की टांग पर गोली लगी थी क्योंकि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी।
इस मामले में दोनों बदमाश रिमांड पर चल रहे थे। इस दौरान ही बदमाशों ने मामले का खुलासा किया है। इन बदमाशों से पुलिस ने 1500 रुपये व दो गोलियां बरामद की हैं। बदमाशों ने पुलिस को उस व्यक्ति की जानकारी दे दी है, जिसने उन्हें हथियार बरामद कराए थे।
विज्ञापन

सात अगस्त की शाम को प्राइवेट अस्पताल के बाहर बाइक पर सवार दो युवकों ने हवाई फायर किया था। इसके बाद पुलिस की नौ अगस्त को इंद्री रोड पर यमुनानगर निवासी जशन व ऋषि के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें आरोपी ऋषि की टांग पर गोली लगी थी। मुठभेड़ के मामले में पुलिस ने सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पूरा होने पर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने दोबारा इन आरोपियों को प्राइवेट अस्पताल के बाहर हवाई फायर करने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया था और पांच दिन का रिमांड लिया था। इस दौरान आरोपियों ने खुलासा किया। अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में दोबारा पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed