{"_id":"65ff6152b1518b3002056aa4","slug":"five-lakh-cash-and-documents-stolen-from-the-car-karnal-news-c-18-knl1008-353718-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाइक सवारों ने बच्ची को मारी टक्कर, टूटी टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाइक सवारों ने बच्ची को मारी टक्कर, टूटी टांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उचाना गांव के फाटक के पास मां के साथ खड़ी एक छह वर्षीय बच्ची को मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों ने टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की टांग टूट गई और मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए।
वार्ड नंबर-20 उचाना गांव निवासी संदीप शर्मा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 20 मार्च बुधवार को सुबह आठ बजे उसकी छह वर्षीय बेटी भाग्यश्री अपनी मां के साथ खंडी गांव के फाटक वाले रास्ते पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी बेटी की टांग टूट गई। तीनों आरोपी टक्कर मारकर फरार हो गए। उसके बाद उसकी पत्नी ने उसे फोन कर सूचना दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और अपनी बेटी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी बेटी की टांग में स्टील की रॉड डाली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।