फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   five lac froud

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
five lac froud
- दो युवकों को वर्क परमिट के बजाय अवैध रूप से भेज दिया मलेशिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति से दो आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति को अपने भाई व भतीजे को वर्क परमिट पर मलेशिया भेजना था, लेकिन आरोपियों ने उन्हें अवैध रूप से विदेश भेज दिया। जिसके बाद वे मुश्किल से अपने घर वापस आए। जब पीड़ित ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये लौटाने से मना कर दिया।

कबूलपुर खेड़ा निवासी सुभाष ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने भाई राजेश कुमार व भतीजे विशाल को विदेश भेजने के लिए जलमाना गांव निवासी नवाब व कर्ण दो बात की। आरोपियों ने दोनों को पांच लाख रुपये में वर्क परमिट पर मलेशिया भेजने का झांसा दिया। उसने आरोपियों को 1.38 लाख रुपये ऑनलाइन व कुछ रकम नकद दी। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को मलेशिया टूरिस्ट वीजा लगाकर एयर टिकट कोलकाता से मलेशिया की दे दी। उसने आरोपियों को बाकी राशि भी दे दी।
विज्ञापन

नौ जून 2023 से तीन दिन पहले आरोपियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनका मलेशिया में काउंटर बंद हो गया है। अब काउंटर एक महीने बाद खुलेंगे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें वाया थाईलैंड, बैंकॉक का एयर टिकट दिया और उनके बच्चे बैंकॉक चले गए। बैंकॉक से मलेशिया जाने पर उन्हें पता लगा कि उन्हें अवैध रूप से विदेश भेजा है। इसके बाद उनके बच्चे 25 जून को वापस अपने घर आ गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed