फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five km from every village in Gharaunda. Schools and health centers will be at intervals

घरौंडा में हर गांव के पांच किमी. अंतराल पर होगा स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five km from every village in Gharaunda. Schools and health centers will be at intervals
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। हर गांव के पांच किलोमीटर के अंतराल में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलेगी। जिन स्कूल या स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों की हालत जर्जर है, उन्हें जरूरत के अनुसार मरम्मत करके ठीक किया जाएगा या फिर नया भवन बनेगा। इनमें पांच गांवों के पास कन्या स्कूल नए बनेंगे, जबकि चार गांव स्टौंडी और गगसीना के स्कूल को कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में व फूसगढ़ और अर्पण का स्कूल अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लघु सचिवालय में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विधायक हरविन्द्र कल्याण ने समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त निशांत कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक ने बताया कि नलीखुर्द गांव में महिला आईटीआई बनेगी। इसके अलावा चोरा, चुंडीपुर, मोहदीनपुर और नगला मेघा के आसपास के गांवों में राजकीय कन्या विद्यालय बनाया जाएगा। छपरा जागीर के स्कूल को कुलवेहड़ी के नजदीक लगती जमीन में बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है। वहीं सिरसी और डबरकी पार्क में भी स्कूल का भवन बनेगा।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार काम करने में आनाकानी करता है, नोटिस देने पर भी काम नहीं करता, ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाए। योजनाओं को कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बसताड़ा गांव को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हमसे मिले तो समझिए अधिकारी काम नहीं कर रहे
बैठक में विधायक ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को सजगता से करवाएं। सभी विभाग योजनाओं का प्रचार करें, ताकि आम आदमी को लाभ मिले। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आम आदमी यदि जन प्रतिनिधियों से मिलता है, तो समझा जाएगा कि अधिकारी अपने काम में लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यहां यह बनेगा-
- बसताड़ा गांव के जीटी रोड पर स्थित तालाब को शहर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
- बसताड़ा का खेल स्टेडियम उपमंडल स्तर के स्टेडियम के रूप में विकसित होगा। शूटिंग रेंज की सुविधा मिलेगी और हॉकी स्टेडियम भी बनेगा।
- बसताड़ा में ही हसनपुर रोड पर करीब 5 एकड़ जमीन में हैफेड का कोल्ड स्टोर बनेगा। इससे किसानों को लाभ होगा।
- चोरा गांव से कालरम, अराईपुरा, चोरा माजरा की सड़क को मिलाकर बाईपास बनेगा।
- लोगों की मांग पर गगसीना की पीएचसी का नाम शहीद के नाम से रखा जाएगा।
- गढ़ी भरल, खोराखेड़ी, सदरपुर, नलीपार में सब स्टेशनों के भवन बनेंगे।
- बीजना, कैमला, स्टोंडी और बाल रांगड़ान में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा।
- घरौंडा में नया रेलवे अंडर पास बनेगा। इसे मलिकपुर रोड से जोड़ा जाएगा।
- कुटेल गांव की पानी की निकासी का प्रबंधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed